फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP lost in two seats of nagar palika in assembly constituency of Minister and BJP MLA

UP News: पशुधन मंत्री और भाजपा विधायक के क्षेत्र में हारी भाजपा, सपा ने छीनीं दोनों नगर पालिका की सीटें

Mon, 15 May 2023 09:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 May 2023 09:58 AM IST
सार

फरीदपुर नगर पालिका पर सपा ने कब्जा जमाया। इसी क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी सीट पर भाजपा के बागी ने जीत हासिल की। वहीं आंवला नगर पालिका की सीट भी भाजपा से छिन गई। 

विज्ञापन
BJP lost in two seats of nagar palika in assembly constituency of Minister and BJP MLA
भाजपा और सपा के चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मेयर सीट पर भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की तो वहीं नगर पंचायत धौराटांडा, शाही नगर पंचायत में पहली बार भाजपा ने कब्जा जमाया। मगर आंवला नगर पालिका और सिरौली नगर पंचायत हार गई। यह पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की विधानसभा में आता है तो वहीं फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल के क्षेत्र की फरीदपुर पालिका पर सपा ने कब्जा जमाया। इसी क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी सीट पर भाजपा के बागी ने जीत हासिल की। इन दो नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा का सफाया हो गया। 

विज्ञापन


आंवला नगर पालिका सीट पर भाजपा के संजीव सक्सेना को सपा के सैयद आबिद अली ने 788 वोटों से हरा दिया। वहीं सिरौली नगर पंचायत में भाजपा की निशा शर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी चमन आरा ने 2590 मतों से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन

आंवला में अपनों का विरोध पड़ा भारी 

आंवला में नगर पालिका में 18 से ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बाद भी पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के करीबी कहे जाने वाले संजीव सक्सेना को तरजीह दी गई। इससे यहां वैश्य और ब्राह्मण समाज के वोटों की अपने करीबी संजीव सक्सेना को तरजीह दी। बताया जा रहा है कि इसके चलते भाजपा के परंपरागत वोट वैश्य व ब्रह्मण समाज की नाराजगी का सामना भी भाजपा को करना पड़ा। यह सीट भाजपा के हाथ से खिसक गई। व्यापारी वर्ग भी यहां भाजपा से नाराज माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर में तीसरे स्थान पर रही भाजपा 

दूसरी ओर फरीदपुर विधानसभा से विधायक श्याम बिहारी लाल के क्षेत्र में पालिका और नगर पंचायत दोनों भाजपा ने गंवा दी। जबकि 2017 में इन दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। सपा के शराफत जरी वालों ने बसपा की गिरिजा देवी गुप्ता को हराकर इस सीट पर कब्जा किया जबकि भाजपा के ब्रह्माशंकर गुप्ता यहां तीसरे नंबर पर रहे। 

सपा प्रत्याशी को 11 हजार 469 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी गिरिजा देवी गुप्ता को नौ हजार 969 वोट और भाजपा प्रत्याशी को आठ हजार 466 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत भाजपा के बागी संजय पाठक ने भाजपा के प्रदीप अग्रवाल को हराकर जीत हासिल की। सपा प्रत्याशी को 1477 वोट मिले, वह तीसरे नंबर पर रहे।

यहां से श्याम बिहारी लाल विधायक हैं और बरेली-रामपुर से एमएलसी कुंवर महाराज सिंह का भी क्षेत्र फरीदपुर ही है। इसके अलावा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का परिवार भी फरीदपुर में रहता है, हालांकि संजीव अग्रवाल का निवास बरेली के रामपुर बाग में है। इसके अलावा कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस भी फतेहगंज पूर्वी में रहते हैं। यहां आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की ससुराल भी है।

मंत्री-विधायकों ने यह कहा 

चुनाव नतीजों पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इतना ही कहूंगा, जनादेश शिरोधार्य है। फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया। परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया। पार्टी कार्यकर्ता आगे भी मेहनत करते रहेंगे। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि सरकार की नीति और योजनाओं की जानकारी जनता तक सही ढंग से पहुंचाने में असफल रहे। यदि हम ऐसा कर पाते तो नतीजे हमारे पक्ष में होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed