फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leaders Atal birthday observed between

भाजपा ने अटल का जन्मदिन प्रधानों के बीच मनाया

Sat, 26 Dec 2015 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 26 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders Atal birthday observed between
सिरौली। भाजपा ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन के रूप में प्रधान और बीडीसी सदस्यों के बीच मनाया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को सबसे ज्यादा अधिकार केंद्र में वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में ही मिले। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पंचायतों के लिए बढ़ाए गए वाजपेयी सरकार की ओर से बढ़ाए गए अधिकारों को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते कल्याण सिंह ने लागू किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने नवनिर्वाचित प्रधानों से गांव के मुखिया के रूप में कार्य करते हुए लोगों के आपसी मनमुटावों को दूर कर गांवों के विकास का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए दावा किया कि रसोई गैस अब गरीबों की पहुंच में है। डीजल, पेट्रोल के दाम भी कम हो रहे हैं। विदेशों में भारत की साख बढ़ी है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र ने सबसे ज्यादा धनराशि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए दी है लेकिन प्रदेश की सपा सरकार सारा धन सैफई में ही खर्च कर रही है। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजों से साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बहोरन लाल मौर्य, तेजेश्वरी गंगवार, सुधीश पांडे, यशु गुप्ता, महेश तिवारी, पूरनलाल लोधी, अतुल गुप्ता, प्रशांत पटेल, धर्म विजय गंगवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन राकेश मोहन त्यागी ने किया।
विज्ञापन


शहर में भी मनाया अटल का जन्मदिन
बरेली। भाजपाइयों ने भारत सेवा ट्रस्ट पर अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन गोष्ठी के रूप में मनाया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार, गुलशन आनंद, बहोरनलाल मौर्य, महाराज सिंह, राजकुमार शर्मा, पुष्पेंदु शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, सतीश शर्मा, चंचल गंगवार, दिनेश सूर्य आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने प्रेमनगर स्थित कुष्ठ सेवा आश्रम में रोगियोें को भोजन और फल वितरण करके वाजपेयी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed