फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader 's brother and sister-in-law attacked over dispute over eviction of shop in Bareilly

Bareilly: दुकान खाली कराने के विवाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के सभासद भाई और भाभी पर हमला, गंभीर घायल

Tue, 16 Jan 2024 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 06:37 PM IST
सार

नवाबगंज में दुकान खाली कराने को लेकर ब्यूटी पार्लर संचालिक और उसके परिजनों ने दुकान मालिक और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकान मालिक वार्ड 11 से सभासद हैं और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के चचेरे भाई हैं। 

विज्ञापन
BJP leader 's brother and sister-in-law attacked over dispute over eviction of shop in Bareilly
घायल दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में दुकान खाली कराने को लेकर सभासद और उनकी पत्नी को पार्लर संचालिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। इससे सभासद और उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गईं। चिकित्सकों ने सभासद की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनो पक्षों की ओर थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। घायल सभासद भाजपा नेता के चचेरे भाई हैं।  

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर के चचेरे भाई भूपेंद्र सिंह राठौर वार्ड 11 से सभासद हैं। उनकी दुकान में नगर की युवती ब्यूटीपार्लर चलाती है। सभासद की पत्नी नीलम राठौर का आरोप है कि उनकी दुकान का किराया 60 हजार रुपये हो गया है। ब्यूटीपार्लर संचालिका न तो किराया दे रही है और न दुकान खाली कर रही है। 
विज्ञापन


Bareilly: छात्र ने दोस्त संग मिलकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले तीन लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर एक जनप्रतिनिधि के पास समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी किराया नहीं दिया। इसको लेकर सभासद ने दुकान में ताला डाल दिया। मंगलवार की सुबह जव ब्यूटी पार्लर संचालिका दुकान खोलने पहुंची। ताला लगा देख वह उसे तोड़ने का प्रयास करने लगी। इसी बीच नीलम राठौर वहां पहुंच गईं। उन्होंने विरोध किया तो पार्लर संचालिका अपने परिजनों के साथ हमलावर हो गई। 

पार्लर संचालिका ने लगाया ये आरोप 
पत्नी को बचाने आए सभासद को आरोपियों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उधर, ब्यूटी पार्लर संचलिका ने आरोप लगाया कि मंगलवार को जब दोनों बहनें दुकान खोल रहीं थी, तभी पीछे आकर दुकान स्वामी ने उसकी छोटी बहन को बुरी नीयत से दबोच लिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। 

जब उसने विरोध किया दुकान स्वामी और उसकी पत्नी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सभासद की पत्नी नीलम राठौर ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सभासद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद सभासदों ने कोतवाली पहुंचकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में दुकान को खाली कराने को लेकर मारपीट की बात सामने आई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed