फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader beaten with kicks and punches by goons in Bareilly

Bareilly News: बाजार में भाजपा नेता को लात-घूसों से पीटा, नकदी और पर्स लूटकर बाइक सवार फरार

Mon, 12 May 2025 11:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 11:11 AM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बाइक सवारों ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। पीड़ित ने लूट का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
BJP leader beaten with kicks and punches by goons in Bareilly
भाजपा नेता शिवकुमार पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एक भाजपा नेता को बाजार से गली में खींचकर पीट दिया गया। आरोप है कि बाइक सवार हमलावर उनकी नकदी, पर्स व सोने की चेन लूटकर भाग गए। पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में मामले की तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के सेक्टर संयोजक शिवकुमार पाठक ने पुलिस को बताया कि वह शाम को टहलते हुए सुभाषनगर बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी एक बाइक और एक स्कूटी सवार ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों उन्हें पकड़कर गली में ले गए। लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में उन्हें छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दुस्साहस: पीलीभीत में छेड़खानी का विरोध करने पर महिलाओं पर चढ़ाई कार, एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उन्हें उठाया तो उनकी जेब में रखे 4,500 रुपये, पर्स और सोने की चेन गायब थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। सीसीटीवी फुटेज मिली है। आरोपी घर से भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है। 

गांजा बेचने वालों का खोखा हटवाया तो महिला को पीटा
शहर कोतवाली क्षेत्र में खोखा रखकर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। महिला ने नगर निगम से शिकायत कर खोखा हटवाया तो खोखे वाले ने महिला की पिटाई कर दी। एडीजी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

बिहारीपुर चौकी के पास रहने वाली महिला ने बताया कि उनके मकान के पास विक्रम चंद्रा, अर्जुन चंद्रा और मुकुल ने खोखा रख लिया। खोखे पर मादक पदार्थ बेचा जा रहा था। यहां खड़े होने वाले अराजक तत्व महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते थे। उन्होंने नगर निगम से शिकायत कर खोखा हटवा दिया। जबरन दोबारा खोखा रखने पर विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई व अश्लील हरकत की गई। 

रंजिश में दो पक्षों में मारपीट
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। गांव चिटोली में मुकेश सक्सेना और मंगली के बीच रंजिश चल रही है। रविवार सुबह मुकेश अपनी छत पर चढ़े। उसी समय कांति देवी और उनके पति मंगलीराम भी छत पर पहुंच गए। दोनों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, फिर मुकेश सक्सेना और मंगलीराम में मारपीट हो गईं। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed