{"_id":"642e8f3ffef0f5dd9e030f53","slug":"bjp-leader-ap-kutty-says-hindus-and-muslims-are-children-of-mother-india-in-bareilly-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: हिंदू और मुसलमान दोनों भारत माता की संतान, बरेली में बोले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: हिंदू और मुसलमान दोनों भारत माता की संतान, बरेली में बोले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी
Thu, 06 Apr 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:52 PM IST
सार
एपी कुट्टी ने कहा कि उप्र सरकार कानून व्यवस्था के मामले में मॉडल है। पहले की सरकारों में गुंडागर्दी का माहौल था। अब प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। यही कारण है कि यहां तेजी से निवेश हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आईएमए हाल में बुधवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्विजय सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी ने कहा कि हिंदू-मुसलमान दोनों भारत माता की संतान है। भाजपा नेताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर एपी कुट्टी और दुर्विजय सिंह का स्वागत किया।
एपी कुट्टी ने कहा कि उप्र सरकार कानून व्यवस्था के मामले में मॉडल है। पहले की सरकारों में गुंडागर्दी का माहौल था। अब प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। यही कारण है कि यहां तेजी से निवेश हो रहे हैं। विदेशी कंपनियां यूपी सरकार पर भरोसा कर रही हैं।
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आपके कल्याण के लिए काम कर रही हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की साजिश की। इसके लिए वे विदेशी एजेंसियों के संपर्क में भी रहे।क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने कहा कि वह ब्रज क्षेत्र संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
इस दौरान हाफेड निदेशक दक्ष पाराशर, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, दीनदयाल शर्मा, मनोज थपलियाल, आनंद गुप्ता, नरेंद्र गंगवार, योगेश बंटी, बंटी ठाकुर, मनीष शर्मा व नन्हें लाल गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे।