फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader accused of occupying tomb land in Bareilly

Bareilly News: भाजपा नेता पर मजार की जमीन कब्जाने का आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से की शिकायत

Fri, 08 Sep 2023 07:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 07:16 PM IST
सार

महिलाओं के साथ आए मोइन सिद्दीकी ने बताया कि शारिक अब्बासी भाजपा नेता होने की धौंस देकर मदीना शाह इमामबाड़े की खाली जमीन पर कब्जा कर बेचना चाहता है। कुछ और लोग भी उसके साथ कब्जा करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
BJP leader accused of occupying tomb land in Bareilly
शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहीं फिजा के पेट में लात मारकर गर्भ गिराने का मुकदमा दर्ज होने पर दूसरे पक्ष की महिलाएं शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। फिजा के पति भाजपा से जुड़े शारिक अब्बासी पर मजार की जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर मोइन सिद्दीकी ने मुकदमे को झूठा बताया।

विज्ञापन


सप्ताह भर पहले शारिक अब्बासी ने दूसरे पक्ष के आईएमसी जिलाध्यक्ष (युवा विंग) साजिद सकलैनी समेत कुछ लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर कराई थी। आरोप था कि उन्हें जमकर पीटा गया और उनकी पत्नी के पेट में लातें मारी गईं। जिस कारण तीन माह का गर्भपात हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को दूसरा पक्ष एसएसपी कार्यालय आया।

विज्ञापन

लगाया ये आरोप 

महिलाओं का नेतृत्व कर रहे मोइन सिद्दीकी ने बताया कि शारिक अब्बासी भाजपा नेता होने की धौंस देकर मदीना शाह इमामबाड़े की खाली जगह पर कब्जा कर बेचना चाहता है। कुछ और लोग भी उसके साथ कब्जा करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण साजिद सकलैनी ने वक्फ बोर्ड में पैरवी करके इस जगह की बाउंड्री बनाने के लिए पैरवी की थी। वक्फ बोर्ड के आदेश पर हाल ही में बाउंड्री बनवा दी गई थी। तभी से शारिक इन लोगों से रंजिश मानता है। इस पक्ष की चक महमूद निवासी जेबा ने एसएसपी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शारिक बोले- समझौता न किया तो लगा रहे आरोप

शारिक अब्बासी ने बताया कि साजिद और उसके आका मुकदमे के बाद से घबराए हुए हैं। वह लोग दो तीन दिन से उसके पास चक्कर लगा रहे हैं कि मुकदमे में समझौता कर लूं। रुपये देने की भी पेशकश की जा रही है पर उनकी पत्नी के गर्भपात के लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। वह किसी सूरत में समझौता नहीं करेंगे, इसीलिए यह लोग मजार पर कब्जे जैसे आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed