फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp

दिग्गजों की खींचतान करा रही भाजपा की किरकिरी

Sat, 03 Oct 2015 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 03 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा की गुटबाजी ने दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रत्याशियों की घोषणा में जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष के बीच की तनातनी के चलते छह वार्डों में पार्टी के दो-दो प्रत्याशी मैदान मेें आ गए हैं। चहेतों को टिकट दिलाने की रार में दोनों गुट एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष से सीधे मोर्चा लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष गुट ने उनके प्रत्याशियों के नामों को खारिज कर दिया है। न सिर्फ छह वार्डों में प्रत्याशी बदल दिए बल्कि दो वार्डों में आंवला विधायक धर्मेंद्र कश्यप के समर्थकों को प्रत्याशी बना दिया। यहां केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार खेमे के समझे जाने वाले आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने चहेतों को टिकट दिलाने की पैरवी कर रहे थे। इसके चलते दोनों वार्डों के टिकट फंसे हुए थे। वहीं, वार्ड नंबर 22 से जिलाध्यक्ष की ओर से प्रत्याशी बनाए गए संतोष गंगवार गुट के महिपाल का टिकट काटकर जसवंत सिंह को दे दिया। उन्हें पूर्व मेयर सुभाष पटेल का नजदीकी माना जाता है। वार्ड 27 से जिलाध्यक्ष ने मौजूद सदस्य राजीव गुप्ता को, वार्ड 43 से मौजूदा सदस्य महेश पाल यादव को प्रत्याशी बनाया था। इन दोनों के साथ ही विरोधी खेमे ने वार्ड 44, 50 और 58 से भी प्रत्याशी बदल दिए हैं।
विज्ञापन

अब क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह की ओर से बदले गए प्रत्याशियों को जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा पार्टी फोरम पर चुनौती देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दो वार्डों से ऐसे प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जो पैनल में भी नहीं थे इसलिए यह गलत हैं। इस बारे में वह प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराएंगे, क्योंकि यह पार्टी लाइन के विपरीत है। जिलाध्यक्ष का यह भी कहना है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति लेकर प्रत्याशी घोषित किए थे इसलिए वह गलत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा का कहना है कि पार्टी गाइड लाइन के मुताबिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। वही वास्तविक प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed