{"_id":"606a16308ebc3e8ca45eb1b8","slug":"bjp-gave-51-percent-tickets-to-women-in-district-panchayat-elections-bareilly-news-bly4428020136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में 51 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में 51 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते संतोष गंगवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सहित विधायकों और मेयर ने किया नामांकन सभा को संबोधित
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का परचम फहराने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार को जिला पंचायत सदस्य पद के पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन से पहले मिश कंपाउंड में हुई सभा में केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए रणनीति के तहत काम करें, सफलता जरूर मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य पद की साठ सीटों में से 31 पर भाजपा ने महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक-एक सीट से कई-कई दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया होगा। इनमें से कुछ लोग बातचीत के बाद पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम वापस ले सकते हैं। उनसे रविवार शाम को ही बात कर लें, ताकि वे अपना नाम वापस ले लें, इससे जीत का राह और आसान होगी। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों अन्य पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से भी वोट मांगने चाहिए। गांव में कितने वोट हैं और कितने कार्यकर्ता, इस पर मजबूती से काम करना होगा। भाजपा ने 33 फीसदी नहीं बल्कि 51 फीसदी महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।
जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तर्ज पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी की गई है। पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कई लोगों ने आवेदन किया, जिन्हें टिकट नहीं मिला संभव है वे नाराज होंगे, लेकिन हमें उन्हें साथ लेकर चलना है। संगठन के पदाधिकारी वार्ता कर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएं। इस मौके पर आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, विधायक बहोरन लाल मौर्या, केसर सिंह, छत्रपाल गंगवार, डॉ. डीसी वर्मा, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल, मेयर उमेश गौतम, जयपाल सिंह व्यस्त, महाराज सिंह, सोमपाल शर्मा, गुलशन आनंद, संजीव अग्रवाल, रामगोपाल मिश्रा, वीरपाल गंगवार, अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामूहिक रूप से नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी
बरेली। मिशन कंपाउंड में सभा के बाद दोपहर करीब 1.15 बजे भाजपा के सभी घोषित प्रत्याशी पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे और अलग-अलग कक्षों में जाकर नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक ही अंदर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सहित विधायक भी नामांकन स्थल पर नहीं पहुंचे। विधायक केसर सिंह भी कलक्ट्रेट गेट पर रुक गए। उन्होंने प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को ही अंदर भेजा। ब्यूरो