Bareilly News: भाजपा के पूर्व सांसद के समर्थकों की दबंगई, टोलकर्मी को शिखा पकड़कर पीटा; वीडियो वायरल
बरेली में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारी की पिटाई मामला सामने आया है। आंवला से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समर्थकों पर पिटाई करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर पूर्व सांसद के काफिले को रोकने पर टोलकर्मी के साथ मारपीट की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के काफिले को रोका तो समर्थकों ने टोल कर्मी की शिखा पकड़कर पिटाई कर दी। पूर्व सांसद के सामने ही उनके समर्थक हंगामा करते रहे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव का कोई प्रयास नहीं किया। अब टोलकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा का झंडा लगी गाड़ियां भी दिख रहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का काफिला मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे बरेली से फरीदपुर जा रहा था। काफिले में धर्मेंद्र कश्यप के साथ उनके कई समर्थक भी शामिल थे। फरीदपुर टोल प्लाजा पर गाड़ियां वीआईपी लाइन से निकलने लगीं। वहां तैनात टोल कर्मी नवाबगंज निवासी श्रेयांश उपाध्याय ने काफिले को रोककर जानकारी करने की कोशिश की। तभी गाड़ी से उतरे गनर ने टोल कर्मी के साथ गाली-गलौज कर दी।
राइफल की बट से भी मारा
विरोध करने पर सांसद सहित उनके काफिले में शामिल समर्थक भी कार से उतरकर टोल कर्मी के पास पहुंच गए। समर्थकों ने टोल कर्मी को शिखा पकड़कर पीटा। एक राइफलधारी शख्स ने दूसरे टोल कर्मी पर राइफल की बट से हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
फरीदपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक संजीव गुप्ता ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। उन्हें घटना की जानकारी मिली है। टोल प्लाजा पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे का कहना है कि टोल निजी एजेंसी संचालित करती है। उससे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई के लिए लिखेंगे।
पूर्व सांसद ने दी ये दलील
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि फरीदपुर टोल पर हमारे किसी व्यक्ति का कोई कहासुनी-झगड़ा नहीं हुआ। हमारी गाड़ी टोल से गुजर चुकी थी। पीछे किसी दूसरे वाहन वाले ने मेरी गाड़ी के पीछे अपना वाहन निकालना चाहा, इसको लेकर टोल कर्मी और गाड़ी वाले के बीच काहसुनी हो गई। टोल पर झगड़ा होता देख मैं और मेरा गनर गाड़ी से उतरकर विवाद शांति करने पहुंच गए। हमारा किसी टोल कर्मी से कोई विवाद नहीं हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.