फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP divided into two groups on social media over Lok Sabha elections in Bareilly

Lok Sabha Election 2024: सोशल मीडिया पर घमासान, यहां दो धड़ों में बंट गई भाजपा, जमकर चल रहे सियासी तीर

Mon, 01 Apr 2024 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 10:56 AM IST
सार

Bareilly News: आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद से सोशल मीडिया पर मचे घमासान ने बरेली का सियासी पारा बढ़ा दिया है। आरोप-प्रत्यारोप के ट्वीट और कमेंट्स के बीच भाजपा संगठन दो धड़ों में नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
BJP divided into two groups on social media over Lok Sabha elections in Bareilly
सोशल मीडिया पर की गईं पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव के परवान चढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सियासी घमासान मचा है। आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद भाजपा संगठन की गुटबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। 

विज्ञापन


आरोप-प्रत्यारोप के ट्वीट और कमेंट्स के बीच भाजपा संगठन ही दो धड़ों में बंट गया है। आलम यह है कि आपसी खेमेबाजी में एक-दूसरे पर निशाना साधने में कई तरह की अफवाहें भी सियासी तापमान को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


बरेली लोकसभा क्षेत्र से आठ बार जीत दर्ज करा चुके संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सियासी रण शुरू है। पार्टी और संगठन से जुड़े कुछ लोग ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उन पर निशाना साध रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP News: बरेली सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल, एक और कुख्यात अपराधी राका की फोटो वायरल

आलम यहां तक है कि पार्टी प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार एक पूर्व विधायक के यहां होली मिलने गए थे। पूर्व विधायक और उनके बेटे ने छत्रपाल गंगवार के साथ होली मिलन का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही रामायण का दोहा लिखकर यह भी बता दिया कि जो जैसा करता है वह वैसा ही भरता है।

छत्रपाल के हवाले से डाले जा रहे हैं पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अब भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल का हवाला देते हुए भी तरह-तरह की बातें उठाई जा रही हैं। इसमें संगठन में गुटबाजी और प्रचार में समर्थन नहीं मिलने तक के कई ट्वीट किए जा चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बाकायदा तैयार की गई एक अन्य पोस्ट डाली जा रही है जिसमें संतोष गंगवार की उपलब्धियां और उनकी विशेषताएं गिनाई जा रही हैं। 

यह पोस्ट कई भाजपा नेताओं और सांसद के करीबियों ने शेयर की है। पोस्ट डालने वालों की ओर से साफ इशारा है कि वह चुनाव में पार्टी प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, होली मिलन समारोह में सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और संतोष गंगवार की हाथ मिलाते हुए फोटो भी जमकर वायरल हो रही है।

धक्का लगा तो मैं क्या करूं...
भाजपा से जुड़े पूर्व पार्षद के पति ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर बताया कि आज बहुत अच्छा लग रहा है, आज बराबरी हो गई। पोस्ट डालने वाले पूर्व पार्षद की पत्नी का टिकट नगर निगम चुनाव में काट दिया गया था। ऐसे ही टिकट कटने का दंश झेल रहे दूसरे पूर्व पार्षद ने भी लिखा है कि धक्का देने वाले तुझे धक्का लगा तो मैं क्या करूं? 

भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि संगठन पूरी ताकत से चुनाव अभियान में जुटा है। विपक्ष के लोग इस तरह की गलत अफवाहें सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। जनता ही इनका जवाब देगी। 

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि मेरे चुनाव में बूथ से लेकर पूरा संगठन पूरी ताकत से जुटा है। हताश विपक्ष अफवाह और ऐसी गलत बातें फैला रहा है। मैं पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतूंगा। मेरे और पार्टी के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी कराऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed