{"_id":"67a27f8a6c73788c430c59a3","slug":"bisalpur-shahjahanpur-highway-compensation-for-land-owners-will-be-decided-within-a-month-bareilly-news-c-4-bly1015-574451-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे: भू-स्वामियों के लिए माहभर में तय होगा मुआवजा, प्रक्रिया में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे: भू-स्वामियों के लिए माहभर में तय होगा मुआवजा, प्रक्रिया में आई तेजी
Wed, 05 Feb 2025 03:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 03:20 PM IST
सार
भूखंडों के अवार्ड तैयार करने में देरी का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई है। उम्मीद है कि होली से पहले भूखंडों का मुआवजा तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे के लिए जमीन देने वाले भू स्वामियों को जल्द मुआवजा मिलेगा। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अब उन भूखंडों के अवार्ड तैयार करा रहे हैं, जिनकी हाईवे निर्माण के लिए जरूरत है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई है। उम्मीद है कि होली से पहले भूखंडों का मुआवजा तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली-सितारगंज हाईवे और रिंग रोड की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद जांच हुई थी। इस वजह से शाहजहांपुर-बीसलपुर हाईवे के लिए मुआवजा तय करने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई थी। कुल 13 गांवों में जमीन का अधिग्रहण होना है। अब तक सात गांवों की जमीनों के अवार्ड घोषित हुए हैं। मार्च तक सभी का मुआवजा तय करने की तैयारी है।
विज्ञापन
अवार्ड घोषित होने में देरी का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। एक याचिका पर पिछले महीने सुनवाई हुई थी। इसमें हाईकोर्ट ने मुआवजा तय करने के लिए एसएलएओ को दो महीने का समय दिया है। आदेश की प्रति प्राप्त होने के बाद एसएलएओ ने प्रक्रिया को तेज किया है। एसएलएओ आशीष कुमार का कहना है कि होली से पहले चिह्नित भूखंडों का मुआवजा तय हो जाएगा।
विज्ञापन