फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bisalpur missing man found dead in Izzatnagar area of Bareilly

Bareilly News: बीसलपुर से लापता युवक की गला रेतकर हत्या, इज्जतनगर इलाके में मिला शव

Wed, 22 Jan 2025 02:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 02:57 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर से लापता युवक का शव बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
bisalpur missing man found dead in Izzatnagar area of Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव बरखापुर के किसानों की सूचना पर इंस्पेक्टर इज्जतनगर विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त पीलीभीत के बीसलपुर निवासी 30 वर्षीय मुजम्मिल के तौर पर हुई है। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने बीसलपुर थाना पुलिस से संपर्क किया। पता लगा कि मंगलवार को मुजम्मिल की गुमशुदगी बीसलपुर थाने में लिखी गई। इस बीच बीसलपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा एक युवक को लेकर वहां पहुंच गए। युवक ने बताया कि शव यहीं फेंका था।
विज्ञापन


शव की पहचान मुजम्मिल अहमद (28) के रूप में हुई। वह बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर का निवासी था। उसके पिता शमसुद्दीन भी मौके पर आ गए और शव की पहचान कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतने से हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के गुप्तांग को भी कुचल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed