{"_id":"60fef43f8ff1c82a074aa4f0","slug":"birth-of-third-child-mother-and-her-family-left-newborn-in-hospital-at-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: तीसरी बच्ची होने पर अस्पताल में छोड़कर चले गए परिजन, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक के दबाव पर घर लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: तीसरी बच्ची होने पर अस्पताल में छोड़कर चले गए परिजन, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक के दबाव पर घर लाए
Mon, 26 Jul 2021 11:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:13 PM IST
सार
चीनी मिल कर्मचारी के बड़े बेटे का तीन दिन पहले पुत्र हुआ था। वह उसे ले गया था। रविवार को उसके छोटे पुत्र की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसके दो बेटियां पहले से हैं। बच्ची के जन्म के बाद वह मानसिक रूप से कुछ परेशान हो गई। वह नवजात को वहीं छोड़कर चली गई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के तिलहर में किसान सहकारी चीनी मिल के एक कर्मचारी की पुत्रवधू ने रविवार को सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। लगातार तीसरी बच्ची के जन्म पर प्रसूता और उसके परिजन नवजात को अस्पताल में स्टाफ नर्स के हवाले करके घर चले गए।
बाद में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक के दबाव पर कर्मचारी नवजात को घर लेकर गया। चीनी मिल कर्मचारी के बड़े बेटे का तीन दिन पहले पुत्र हुआ था। वह उसे ले गया था। रविवार को उसके छोटे पुत्र की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसके दो बेटियां पहले से हैं।
बच्ची के जन्म के बाद वह मानसिक रूप से कुछ परेशान हो गई। वह नवजात को वहीं छोड़कर चली गई। तिलहर सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा मां का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण घर जा चुके थे। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नवजात के परिजन की तलाश करते हुए उन्हें फोन पर बुलाया लेकिन वे नहीं आए।
विज्ञापन
बताते हैं कि इस बीच चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को फोन मिलाया गया। वह बाहर गए हुए थे। बाद में उनके दबाव पर मिल कर्मचारी रविवार रात 11 बजे अस्पताल पहुंचा और नवजात पौत्री को अस्पताल प्रशासन से लेकर घर गया।

चीनी मिल प्रधान प्रबंधक शेर बहादुर ने बताया कि रविवार की शाम अस्पताल के डॉ. करन सिंह का फोन आया था। उन्होंने बताया कि मिल के कर्मचारी के बेटे को पुत्री हुई है। वह ले जाने से मना कर रहे हैं। तत्काल खबर भेज कर मिल कर्मचारी को बच्ची लेने के लिए अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद में जानकारी लेने पर पता चला कि वह बच्ची को अस्पताल से ले आया है।