{"_id":"6001ed128ebc3e2e68093371","slug":"bird-flu-infection-found-in-a-sample-of-crows-sent-from-muzaffarnagar-bareilly-news-bly4338404151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर से कौवों के भेजे गए सैंपल में मिला बर्ड फ्लू का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर से कौवों के भेजे गए सैंपल में मिला बर्ड फ्लू का संक्रमण
विज्ञापन
bird flu
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड के बाद अब सहारनपुर मंडल में भी बर्ड फ्लू की दस्तक
विज्ञापन
बरेली। बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रुहेलखंड के बाद अब सहारनपुर मंडल में भी बर्ड फ्लू का केस सामने आया है। भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की लैब में मुजफ्फरनगर से भेजे गए कौवों के सैंपल जांच में बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया है। आईवीआरआई ने इसकी सूचना वहां से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) को भेज दी है।
अभी दो दिन पहले रुहेलखंड के पीलीभीत में पूरनपुर से आए मुर्गियों के सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला था। इसके बाद मुजफ्फरनगर से सीवीओ ने हाल में कुछ कौवों के सैंपल आईवीआरआई लैब में भेजे थे। आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक व लैब प्रभारी डॉॅ. वीके गुप्ता ने बताया कि कौवों की सैंपल जांच में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला है। इसकी रिपोर्ट आईवीआरआई के उच्चाधिकारियों को देते हुए मुजफ्फरनगर के सीवीओ को भी भेज दी है। हालांकि शुक्रवार को आईवीआरआई लैब में उत्तराखंड के रामनगर, रुहेलखंड के बरेली व पीलीभीत से आए विभिन्न पक्षियों के सैंपल में बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है।

मुजफ्फरनगर से भेजे गए कौवों के सैंपल बर्ड फ्लू की जांच में संक्रमित मिले हैं। इसकी सूचना दे दी गई है। -डॉ. वीके गुप्ता, बर्ड फ्लू लैब प्रभारी, आईवीआरआई
विज्ञापन विज्ञापन