फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Binary Avengers team became champion by defeating Bareilly Bulls

Bareilly News: बरेली बुल्स को हराकर बाइनरी एवेंजर्स की टीम बनी चैंपियन

Mon, 29 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Binary Avengers team became champion by defeating Bareilly Bulls
बरेली। जिमखाना प्रीमियर लीग सीजन-05 के फाइनल मुकाबले में रविवार को बरेली बुल्स को सात विकेट से पराजित कर बाइनरी एवेंजर्स टीम चैंपियन बनी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली बुल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 186 रन बनाए। बाइनरी एवेंजर्स की ओर से शशांक शर्मा ने चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। बाइनरी एवेंजर्स की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

बाइनरी एवेंजर्स के लिए ऋषि अरोरा की 52 गेंदों में 86 रनों की पारी निर्णायक साबित हुई। उनके साथ शिवपाल सिंह ने 41 रनों का योगदान दिया। बरेली बुल्स की तरफ से राहुल, सुमित और रोहित ने एक-एक विकेट झटके। ऋषि अरोरा को मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। शशांक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। नौ वर्षीय प्रत्यक्ष को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सूर्यांश प्रताप सिंह, आयोजक अमित रावल, सूर्यांश ठाकुर, शोभित शर्मा, सुशील कुमार, अभिषेक शर्मा, दीपक जौहरी आदि ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर पुरस्कृत किया। अमित रावल और प्रशांत कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed