फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bills will be issued after 15 April, this time the target will be up to 90 crores

Bareilly News: 15 अप्रैल के बाद जारी होंगे बिल, इस बार 90 करोड़ तक का होगा लक्ष्य

Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bills will be issued after 15 April, this time the target will be up to 90 crores
बरेली। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 90 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखा जाएगा। नगर निगम के कर विभाग के अधिकारियों का दावा है कि बीते वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 71 करोड़ की वसूली हुई। इस वर्ष का लक्ष्य बीते साल के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा यानी करीब 90 करोड़ की वसूली का रखा जाएगा। 15 अप्रैल से उपभोक्ताओं को बिल जारी होने लगेंगे।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में जीआईएस सर्वे के बाद 129 करोड़ की डिमांड जारी करने वाला कर विभाग मार्च में बैकफुट पर आ गया।
लक्ष्य को 70 करोड़ रुपये कर दिया गया और करीब 50 हजार संपत्तियों पर लगे टैक्स को गलत बता दिया। इन्हीं विसंगतियों की वजह से समय रहते वसूली भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अब कर विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए कार्ययोजना तय की है। अधिकारियों का कहना है कि जीआईएस सर्वे में जो कमियां थीं, वह लगभग ठीक हो चुकीं हैं। उपभोक्ताओं की आपत्तियों और स्वकर फाॅर्म का निस्तारण भी हो गया है। अब 15 अप्रैल के बाद से नए वित्तीय वर्ष की वसूली शुरू होगी। उपभोक्ताओं के लिए साॅफ्टवेयर खोल दिया जाएगा। शासन से जो भी लक्ष्य रखा जाएगा, उसकी 50 फीसदी वसूली मई के अंत तक पूर्ण करने का प्रयास रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed