{"_id":"67e1c425b51ae8c79100c85e","slug":"billing-computer-down-in-ct-scan-unit-long-wait-for-investigation-bareilly-news-c-4-bly1015-605203-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीटी स्कैन यूनिट में बिलिंग कंप्यूटर ठप, जांच के लिए लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीटी स्कैन यूनिट में बिलिंग कंप्यूटर ठप, जांच के लिए लंबा इंतजार
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन जांच के लिए सोमवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिलिंग कंप्यूटर ठप होने से जांच को पहुंचे मरीजों काे काफी इंतजार करना पड़ा। शाम पांच बजे तक 52 मरीजों की जांच हुई। तब तक कई मरीज लौट गए।
सीटी स्कैन यूनिट में रविवार के बाद सोमवार को जांच के लिए कई मरीज पहुंचे। शनिवार दोपहर में ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में तकनीकी खराबी आ गई थी। यूनिट में दो कंप्यूटर हैं। एक पर बिलिंग और दूसरे पर जांच के बाद मरीज की केस हिस्ट्री व अन्य जानकारी अपलोड की जाती है। सोमवार को भी यही समस्या रही। इसलिए एक ही कंप्यूटर पर कार्य करने से मरीजों के बिलिंग, पंजीकरण और केस हिस्ट्री में लेटलतीफी हुई। जांच के लिए मरीजों के साथ मानसिक चिकित्सालय, जिला अस्पताल मनकक्ष समेत इमरजेंसी से मरीज पहुंचे थे।
स्ट्रेचर, कुर्सी पर लेटकर इंतजार करते रहे मरीज
दोपहर दो बजे के बाद भी मरीज जांच कराने पहुंचते रहे। इससे परिसर में मरीजों की कतार रही। कुर्सियां खाली न होने से कुछ मरीज थककर जमीन पर बैठ गए। कुछ गंभीर मरीज स्ट्रेचर पर और कुछ कुर्सियों पर ही लेटने को विवश रहे। कई मरीज इंतजार करते थककर लौट गए। सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन ने कहा कि कंप्यूटर की तकनीकी खामी जल्द दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। ब्यूरो