{"_id":"69713236515f866066082644","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-truck-bareilly-news-c-396-1-bas1001-553-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक अंशु का फाइल फोटो
अलीगंज। गैनी-अलीगंज मार्ग पर बुधवार सुबह लगभग 11:15 बजे नौगवां ब्रह्मनान मोड़ के पास सीमेंट के बोरे से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके रिश्तेदार को मामूली चोट आई। घटना के बाद ट्रक चालक मौका पाते ही भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। लोगों के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
थाना क्षेत्र के गांव धनेती खरगपुर निवासी अंशु पुत्र तोताराम (19) अपने कपड़े लेने के लिए रिश्तेदार मीरगंज के ग्राम गोलकुंडा निवासी मुकेश के साथ बाइक से अलीगंज जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगंज एचपी पेट्रोल पंप के पास नौगवां ब्रह्मनान मोड़ के निकट पहुंचे। वैसे ही अलीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आने से अंशु की ट्रक के पहिये के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक के परखच्चे बटोरने पड़े। घटना की सूचना पाते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
कक्षा 11वीं का छात्र था अंशु
प्रताप किसान जनता आदर्श इंटर कॉलेज में अंशु कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा था। वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई अवधेश, तीन बहनें राखी, प्रेमिका और मीनाक्षी हैं।
विज्ञापन
ममेरी बहन की शादी के लिए कर रहा था तैयारी
अंशु की ममेरी बहन की 23 जनवरी को शादी होनी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अंशु अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अलीगंज कपड़े लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि ट्रक को मौके से लाकर थाने में खड़ा कर लिया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार को वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात की है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक ग्रामीण की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था, जो इधर-उधर भटकता रहता था। संवाद
-- -- --