{"_id":"662edda25ff5cba141019a14","slug":"bike-riding-uncle-and-nephew-died-in-tractor-trolley-collision-aonla-news-c-183-1-sbly1007-103068-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
Mon, 29 Apr 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। आंवला- रामनगर रोड पर लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार किशोर और उसके छह वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। बाइक पर बैठे तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।
गांव डरुआपुर निवासी 14 वर्षीय आशीष बाइक से बरसेर गांव में अपने ममेरे भाई की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बाइक पर आशीष के पिता रामबहादुर व भतीजा लक्ष्य बैठे हुए थे। रामनगर-मऊ-चंद्रपुर के बीच रसूलपुर मोड़ के पास लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बाइक पर बैठे सभी लोग छिटककर दूर जा गिरे।
हादसे में लक्ष्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आशीष के दोनों पैर कुचल गए। रामबहादुर को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने के साथ ही घायल आशीष को उपचार के लिए बरेली भिजवाया।
विज्ञापन
सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। ताऊ के मुताबिक, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने आशीष को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।