{"_id":"69222ac2d94604921f0d9993","slug":"bike-rider-woman-killed-husband-injured-after-collision-with-truck-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105415-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
बहेड़ी/देवरनियां। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आती बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक भाग गया।
पुलिस के अनुसार, एक ट्रक जहानाबाद की तरफ से आ रहा था। बहेड़ी की तरफ से पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव बिलारी निवासी रजा हुसैन अपनी पत्नी फिरोज (50) को बाइक से लेकर अपने घर बहेड़ी से दवाई लेकर आ रहे थे कि रिछा-जहानाबाद मार्ग पर रिछा में बिस्मिल्लाह राइस मिल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिरोज गंभीर रजा हुसैन घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घायल कोनिजी अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
ईको कार और कार में टक्कर से नौ लोग घायल
हाफिजगंज। ईको कार और कार की आमने-सामने से हुई टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। थाना हाफिजगंज के गांव नवदिया रघुनाथ निवासी ख्यालीराम ने बताया कि गांव के फूलचंद्र, रूपचंद्र, पंकज, अंकुश, मोहित के साथ ईको कार में पीलीभीत में एक बरात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि भटिया भट्टा के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान दोनों तरफ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात चालू करवाया। संवाद