फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bike rider neck cut by Chinese manjha in Bareilly

UP News: बरेली में चीनी मांझे से फिर हादसा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, गंभीर रूप से घायल

Thu, 31 Jul 2025 05:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 05:39 PM IST
सार

बरेली में बाइक सवार युवक चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
bike rider neck cut by Chinese manjha in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चीनी मांझे के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को बारादरी क्षेत्र में सेटेलाइट रोड पर बाइक सवार युवक चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक श्मामगंज से सेटेलाइट की तरफ जा रहा था। सुफीटोला मोड़ के पास उसकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। रगड़ लगने से गर्दन कट गई। किसी तरह उसने बाइक रोकी। कुछ देर में ही वह बेसुध होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: आधी रात को बीच सड़क पर महिला की हत्या, पति बोला- लूट के विरोध में बदमाशों ने मारा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को खून से लथपथ देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। बताया गया कि युवक की गर्दन तीन जगह से कटी है। उसकी हालत गंभीर है। युवक कहां का रहने वाला है, यह अभी पता नहीं चल सका है। 

चीनी मांझे से कब-कब हुईं घटनाएं 
  • 26 जून को कुतुबखाना पुल पर बाइक सवार छात्र की गर्दन और हाथ में मांझा लिपट गया था। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गया था। 
  • पांच जून को चीनी मांझे से पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता की गर्दन कट गई थी। वह लहूलुहान होकर पुल पर ही गिर गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। 
  • 10 मई को शाहजहांपुर रोड पर बाइक सवार ज्ञान रत्न व उनकी पत्नी शुंभांकी चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उनकी गर्दन व चेहरे पर जख्म हुए थे। 
  • दो मार्च को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
  • 25 फरवरी को नॉर्थ सिटी निवासी फार्मा व्यवसाय करने वाले पवन सक्सेना की बेटी साक्षी सक्सेना खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई थी। उनका गला कट गया था। 
  • 17 फरवरी को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी चीनी मांझे की चपेट में आने घायल हो गया था। उसकी भी गर्दन में घाव हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed