{"_id":"65ff091a1446b18d68000440","slug":"bike-rider-narrowly-escapes-after-coming-close-to-a-tiger-in-pilibhit-tiger-reserve-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में चहलकदमी कर रहे बाघ के पास गुजरा बाइक सवार, बाल-बाल बचा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में चहलकदमी कर रहे बाघ के पास गुजरा बाइक सवार, बाल-बाल बचा; देखें वीडियो
Sat, 23 Mar 2024 10:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:24 PM IST
सार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल मार्ग पर बाघ आया तो दोनों ओर वाहन रुक गए। इस बीच एक बाइक सवार सड़क पार करने लगा। कुछ ही समय में वह बाघ के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया। पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बाघ के पास पहुंचा बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंद गाड़ी में बाघ को करीब आता देखकर ही लोगों में दहशत फैल जाती है, लेकिन शुक्रवार को कुछ ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। जंगल मार्ग पर बाघ आया तो दोनों ओर वाहन रुक गए। इस बीच एक बाइक सवार सड़क पार करने लगा। कुछ ही समय में वह बाघ के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया। गनीमत रही कि बाघ पीछे हट गया और वह बाल-बाल बच गया। पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। आए दिन बाघ चहलकदमी करते नजर आते हैं। इसी के चलते शुक्रवार को भी माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर लालपुर के निकट एक बाघ जंगल से निकलकर मार्ग पर चहलकदमी करने लगा। बाघ को मार्ग पर घूमता देख दोनों ओर से गुजर रहे वाहन रुक गए। कार सवार बाघ की वीडियो बनाने लगे। इस बीच एक बाइक सवार दंपती बाघ के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया। ऐसे में कार सवार चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि बाघ भी हमला करने के बजाय तेजी से पीछे हट गया और बाइक सवार सकुशल वहां से निकल गया। बाद में यह मंजर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन