फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bike rider molested school girl on road in Bareilly

Bareilly News: बाइक सवार शोहदे ने की अश्लील टिप्पणी, छात्रा ने मारा पत्थर; वीडियो वायरल

Sat, 07 Sep 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार शोहदे ने अश्लील टिप्पणी करते हुए रास्ता रोका तो छात्रा ने खुद को बचाने के लिए उसे पत्थर फेंककर मारा। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

विज्ञापन
bike rider molested school girl on road in Bareilly
आरोपी युवक (लाल घेरे में) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में स्कूल से लौटती छात्रा को देखकर बाइक सवार शोहदे ने अश्लील टिप्पणी की। छात्रा ने भी इसका पत्थर से जवाब दिया। बाइक सवार शोहदे को पत्थर मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज वाला वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रा के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


छात्राओं के कॉलेजों के बाहर शोहदों की सक्रियता और छींटाकशी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अब राह चलती छात्रा से छींटाकशी का नया मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 12 वर्षीय छात्रा स्कूल ड्रेस में जाती हुई दिख रही है। मोड़ पर बाइक सवार युवक छात्रा का पीछा करता दिख रहा है। छात्र के आगे जाकर वह बाइक रोक लेता है।
विज्ञापन


वह कुछ कहता है, उसके बाद छात्रा ने पत्थर उठाकर उसे मार दिया। कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। छात्रा के पिता की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना को लेकर किसी ने वीडियो एक्स पर डालकर शिकायत की है। इसको लेकर बरेली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed