{"_id":"640447638305f52c4f060bdb","slug":"bike-rider-man-died-due-to-high-speed-vehicle-collision-in-bareilly-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल
Sun, 05 Mar 2023 01:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:10 PM IST
सार
बिलयधाम पुल के नीचे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इससे मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात को सड़क हादसा हो गया। बिलयधाम पुल के नीचे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इससे मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटा कायस्थान निवासी 45 वर्षीय मेहरबान की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि वह अपने रिश्ते के भांजे शब्बू के साथ बाइक से पीलीभीत से आ रहे थे तभी बिलयधाम पुल के नीचे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मेहरबान की मौके पर ही मौत हो गई और शब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया और घायल शब्बू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मेहरबान की दो पत्नियां और दोनों से सात बच्चे हैं। वह लोहे के एंगल बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन