{"_id":"689cfe75f9159d7c390f0971","slug":"bike-rider-dies-wife-seriously-injured-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2344-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव कुरतरा से पंजाब बाइक से जा रहे युवक की बुधवार को मेरठ में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा निवासी करन सागर (24) पंजाब में रहकर कई सालों से मजदूरी करते थे। छह महीने पहले करन की शादी हुई थी। मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ बाइक से पंजाब के लिए निकले थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे मेरठ में ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची मेरठ पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। सूचना पर परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद