{"_id":"6581f7e8109fcd2a6605b71b","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-school-bus-baheri-news-c-124-1-sbly1010-1264-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
Wed, 20 Dec 2023 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। भुड़िया कॉलोनी के पास स्कूल बस की टक्कर से उत्तराखंड के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर निवासी सचिन (21 वर्ष) की मौत हो गई। जिस बस से हादसा हुआ वह सितारगंज के एक स्कूल की बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
सचिन एक परिचित ठेकेदार से मिलने के लिए बहेड़ी के भुड़िया कॉलोनी आ रहे थे। नैनीताल हाईवे पर कोऑपरेटिव फार्म के मोड़ के पास सामने से आ रही बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। बस भुड़िया कॉलोनी से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। टक्कर लगने से सचिन गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर रुद्रपुर के निजी अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था। घटनास्थल से दो किलोमीटर पहले भी एक बाइक सवार बस की चपेट में आने से बचा था। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी बस से भेजे गए बच्चे
हादसे के बाद बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह घबरा गए। सूचना पर विद्यालय से दूसरी बस भेजकर बच्चों को विद्यालय लाया गया।