{"_id":"689906c33756bd25b00881e2","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100825-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम सिमरा मोड़ के पास रविवार को 35 वर्षीय बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे ग्राम अहिरौला निवासी जितेंद्र बाइक से ग्राम गंगापुर रसूला चौराहे से दवा लेकर लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में ग्राम सिमरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीण की मौत हो गई। जितेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह कृषि कार्य करता था। बताया जाता है कि पिछले दो-तीन दिनों से उसे बुखार आ रहा था।
इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस अज्ञात वाहन व चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धारा में मामला पंजीकृत किया गया है। संवाद