{"_id":"67535ee9a0b84fbaef04515a","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-an-illegal-cut-faridpur-news-c-184-1-sbly1014-100931-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध कट पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध कट पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 07 Dec 2024 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर टिसुआ के पास अवैध कट से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टिसुआ निवासी बाइक सवार बबलू (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
बबलू प्लंबर थे। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे वह जरूरी काम से जा रहे थे। टिसुआ के पास मरम्मत के चलते एनएचएआई ने हाईवे की एक लेन बंद कर दी है। ऐसे में वह गांव के पास स्थित अवैध कट से सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया। यहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बबलू चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका एक वर्ष का बेटा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानलेवा हुए अवैध कट
हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट हैं। यहां आए दिन हादसे भी होते हैं। बावजूद जिम्मेदार इन्हें बंद नहीं करा रहे। क्षेत्र में टिसुआ और उचसिया के पास डिवाइडर क्षतिग्रस्त कर लोगों ने सड़क पार करने का रास्ता बना लिया है। यहां अब तक कई हादसे हो चुके हैं।