{"_id":"66a43dcb0fb7d7273e0abad4","slug":"bike-falls-after-colliding-with-bull-married-woman-dies-bareilly-news-c-4-1-bly1039-446908-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सांड़ से टकराकर बाइक गिरी, विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सांड़ से टकराकर बाइक गिरी, विवाहिता की मौत
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत रोड के पकड़िया मंगली मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर रात सांड़ से टकराकर बरेली की एक विवाहिता की मौत हो गई।
बरेली के थाना नवाबगंज के गांव गुलड़िया धीमर निवासी मदनलाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को देर रात बीसलपुर से अपनी पत्नी विमला (60) के साथ बाइक से पीलीभीत रोड से होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सामने से अचानक आए सांड़ से टकराकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर से बहुत ज्यादा खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतका के परिजन घटनास्थल पर आ गए। एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद