{"_id":"6495fee68291c5fea00a1096","slug":"bike-collided-with-pickup-teacher-died-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-101-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिकअप से भिड़ी बाइक, शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिकअप से भिड़ी बाइक, शिक्षक की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पीछे बैठा उनका छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा निवासी जोगेंद्र कुमार (42) भुता क्षेत्र के गांव बीसीपुरा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके छोटे भाई गजेंद्र कुमार महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में पढ़ाते हैं। शुक्रवार को दोनों भाई हरदुआ गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात घर लौटते समय उपमंडी स्थल के पास सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई।
पहिये के नीचे आने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से गजेंद्र को अस्पताल भिजवाया। जोगेंद्र के पिता कृष्णपाल, मां कुंती देवी, पत्नी किरण, बेटा नितिन और बेटी महक भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पिकअप को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरकर जोगेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।