{"_id":"61c39886c26fcd038526250d","slug":"bike-agency-manager-s-body-found-lying-in-sugarcane-field-friend-accused-of-murder-nawabganj-news-bly470044974","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में पड़ा मिला बाइक एजेंसी के मैनेजर का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में पड़ा मिला बाइक एजेंसी के मैनेजर का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
कुलदीप (फाइल फोटो)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट और अंदरूनी अंग फटने को बताया मौत का कारण
घायल होकर आरोपी दोस्त भी अस्पताल में भर्ती, पुलिस मान रही है हादसा
नवाबगंज। बाइक एजेंसी के मैनेजर हाफिजगंज के गांव बीजामऊ निवासी 22 वर्षीय कुलदीप गंगवार का शव बुधवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण सिर में चोट और शरीर के अंदरूनी अंगों का फटना बताया गया है। परिवार वालों ने दोस्त पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है। हालांकि आरोपी दोस्त के अस्पताल में भर्ती होने के कारण पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है।
कुलदीप नवाबगंज में ओम होंडा एजेंसी पर बतौर मैनेजर कार्यरत थे। मंगलवार शाम पांच बजे वह कस्बे में ही रहने वाले साथी शिवम के साथ रिठौरा में दावत खाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच बिथरी गांव के लक्ष्मण सिंह के गन्ने के खेत के पास उनकी बाइक खड़ी मिली, कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुलदीप के चाचा सुरेश चन्द्र ने शिवम पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पोस्टमार्टम में कुलदीप के शरीर पर और सिर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। इसके अलावा चोट लगने से उनके शरीर के कई अंदरूनी अंग भी फट गए।
विज्ञापन
इकलौता बेटा था कुलदीप
कुलदीप के परिवार में पिता संतोष कुमार, मां तुलसा देवी और बहन विमलेश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप होनहार था। इकलौता बेटा होने के बावजूद वह एजेंसी पर नौकरी के साथ खेती में भी अपने पिता का हाथ बंटाते थे। उनकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
दोस्त से पूछताछ कर रही पुलिस
इंस्पेक्टर नवाबगंज अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि मंगलवार रात सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कुलदीप की मौत हो चुकी थी लेकिन उसका साथी शिवम घायल था। शिवम को उसके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उन लोगों ने भी हादसा होने की बात कही है लेकिन कुलदीप के परिवार वालों ने उस पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।