फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bada bypass route than satellite now seven km Estimate is being made for widening of the portion

Bareilly News: सेटेलाइट से बड़ा बाइपास मार्ग... अब सात किमी हिस्से के चौड़ीकरण का बनाया जा रहा एस्टीमेट

Sat, 18 Jan 2025 03:03 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 03:03 PM IST
सार

सेटेलाइट बस अड्डे से बड़ा बाइपास मार्ग के सात किलोमीटर हिस्से को सिक्स लेन किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग चौथी बार एस्टीमेट बना रहा है। 

विज्ञापन
bada bypass route than satellite now seven km Estimate is being made for widening of the portion
पीलीभीत बाइपास रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे से बड़ा बाइपास मार्ग के सात किलोमीटर हिस्से को फोर से सिक्स लेन कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्वेक्षण के साथ एस्टीमेट बनाना शुरू किया है। एस्टीमेट पर बजट जारी हुआ तो सेटेलाइट से बड़ा बाइपास तक 11 किलोमीटर लंबे पूरे मार्ग का चौड़ीकरण जाएगा। इस मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग चौथी बार एस्टीमेट बना रहा है। 

विज्ञापन


इस मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग चौथी बार एस्टीमेट बना रहा है। मार्ग कुल 11 किलोमीटर लंबा है। लोक निर्माण विभाग ने सबसे पहले बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक 4.6 किलोमीटर हिस्से को टू से फोर लेन करने का एस्टीमेट बनाया था। मंजूरी मिली। काम शुरू होने ही वाला था कि अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर पूरे मार्ग को सिक्स लेन कराने के लिए 301 करोड़ का एस्टीमेट बनवा दिया। मुख्यालय से इसे मंजूरी नहीं मिली। 
विज्ञापन


अभियंताओं की टीम ने किया सर्वे 
इसके बाद तीसरा एस्टीमेट बना, लेकिन तब तक बीडीए ने बैरियर टू से बड़ा बाइपास के बीच के चार किलोमीटर हिस्से को टू से सिक्स लेन करने के लिए टेंडर निकाल दिए। इस पर 60 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। बाकी बचे सात किलोमीटर हिस्से पर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब अधिकारियों से परामर्श के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने इसके लिए अभियंताओं की टीम के साथ सर्वे किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने पेड़ कटेंगे? कितनी बिजली लाइनें शिफ्ट होनी हैं? आदि का आकलन किया गया। अब एस्टीमेट बनाना शुरू किया है। जल निगम और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से यूटिलिटी शिफ्ट करने के एस्टीमेट मांगे गए हैं। 


लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बढ़ते ट्रैफिक की वजह से मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। एस्टीमेट जल्दी ही बना लिया जाएगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग के साथ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed