फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big snake seen in Lakhimpur Kheri Sampoornanagar farm forest department official rescues

लखीमपुर खीरी: खेत में अजगर देख मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Tue, 17 Nov 2020 02:29 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Nov 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Big snake seen in Lakhimpur Kheri Sampoornanagar farm forest department official rescues
अजगर को पकड़ती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले के वन विभाग कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत में अजगर देखे जाने से कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया और उसे दुधवा के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। संपूर्णानगर वन विभाग कॉलोनी के पीछे खेत है। सोमवार की सुबह मजदूर खेतों की ओर काम करने जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर कॉलोनी निवासी नंदलाल के घर के पीछे एक खेत में पड़े अजगर पर पड़ी। इससे उनमें हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। विशालकाय अजगर देख सभी के होश उड़ गए। कॉलोनी के लोगों ने अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा पुष्कर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत की। तब जाकर अजगर पकड़ में आया। वन दरोगा ने बताया कि पकड़े गए अजगर को दुधवा जंगल में छोड़ दिया गया है। इधर, कॉलोनी के आवासों के पीछे अजगर दिखने से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed