फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big celebrities face sky climbs

बड़ी हस्तियों ने कौड़ियों की जमीनों के रेट आसमान छुआए

Thu, 07 Sep 2017 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 07 Sep 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आउट साइडर्स का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को तीन लोगों ने बीटेक ईई ब्रांच फाइनल ईयर के छात्र सदानंद को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोस्तों ने छात्र का उपचार कराया। आरोपी दो सप्ताह पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। मामले में बारादरी थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

आउट साइडर पर प्रतिबंध के बावजूद आकाश कुमार, नरेंद्र पटेल और अनिरुद्ध यादव बुधवार को विश्वविद्यालय कैंपस में घूमते रहे। करीब चार बजे ये तीनों गेट नंबर तीन पर एक खोखे पर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान सदानंद वहां पहुंचा। पुराने मामले को लेकर उनमें नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते तीनों आरोपी पीड़ित पर टूट पड़े। मारपीट में छात्र का सिर फट गया। खून बहता देख आरोपी भाग निकले। छात्र के दोस्त उसे अस्पताल ले गए। छात्र की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने आकाश, नरेंद्र और अनिरुद्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें नरेंद्र पहले भी कई छात्रों से मारपीट कर चुका है। वहीं, आकाश ने बरेली कॉलेज में पूर्व चीफ प्रॉक्टर पर जानलेवा हमला किया था। 
विज्ञापन

  
प्रतिबंध के बावजूद आउट साइडर को ढील
सूत्रों के अनुसार, कुछ दबंग छात्र मुख्य छात्रावास में अक्सर पहुंच जाते हैं। उन्हें कोई नहीं रोकता। विश्वविद्यालय का प्रॉक्टोरियल बोर्ड भी इन पर लगाम नहीं लगा रहा है। कुछ दिन पहले भी हॉस्टल में मारपीट की घटना हुई थी। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि आरोपियों की पहचान करके उनका कैंपस में आना प्रतिबंधित किया जाएगा। अगर फिर कैंपस में दिखे तो उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed