फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big businessmen deliver sweets and deliver at home

मिठाई के बड़े कारोबारी घर बैठे दे रहे डिलीवरी

Fri, 08 May 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Big businessmen deliver sweets and deliver at home
आर्डर लेकर घर पर दी जा रही है होम डिलीवरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुबह होते ही सज जाते हैं प्रतिष्ठान, ऑनलाइन हो रही बुकिंग
विज्ञापन

हर दिन हो रहा है लाखों रुपये का मिलीभगत से कारोबार

बरेली। दिमाग भी आखिर ऐसी घटनाएं कब तक याद रखे कि दिल्ली में एक पिज्जा ब्वाय ने ही 70 से ज्यादा लोगों को कोरोना का संक्रमित बना दिया था। चटकारों की आदी जबान से उठने वाली तरंगें दिमाग में पहुंचीं तो लोगों को सतर्क रखने वाली इस तरह की सारी याददाश्त गड़बड़ा गई। दिल और दिमाग के बीच कुछ यही खेल चलते-चलते शहर में मिठाई और चाट का कारोबार बड़े पैमाने पर शुरू हो गया।
मिठाई, जलेबी, छोले-भठूरे, खस्ता पूड़ी और समोसे जैसी चीजों की तलब पूरी करने के लिए तमाम दुकानें सुबह जल्दी खुलने के बाद चंद घंटों में पूरे दिन का हिसाब करके बंद हो जाती हैं। मिठाई के जो ब्रांड शहर में छाये हुए थे, उनके शोरूम तो अब भी लॉकडाउन की वजह से बंद हैं, लेकिन उन्होंने ऑनलाइन कारोबार के तौर पर इसका विकल्प ढूंढ लिया है। मिठाई और दूसरी ऐसी चीजों को हालांकि शासन ने गैरजरूरी चीजों की श्रेणी में रखते हुए उनके कारोबार पर रोक लगाई हुई है, लेकिन एफएसडीए के अफसरों और पुलिस से उन्होंने ग्रीन सिग्नल ले लिया है लिहाजा सबकुछ सामने होते हुए भी कहीं कोई अड़चन नहीं आ रही है। हर रोज ये दुकानें लाखों का कारोबार कर रही हैं।
विज्ञापन

सुबह-सुबह दुकानों पर टूटता है लॉकडाउन

मिठाई और नाश्ते की नामचीन दुकानें गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में भी हैं। सुबह-सुबह जब ये दुकानें खुलती हैं तो उन पर भीड़ टूट पड़ती हैं और लॉकडाउन देखते ही देखते हवा हो जाता है। बड़ा बाजार, श्यामगंज, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर, सुभाष नगर जैसे इलाकों में मिठाई के शोरूम पर ऑनलाइन बुकिंग करके घर बैठे डिलीवरी दी जा रही है। घर बैठे गरमा-गरमा भठूरा, पूड़ी, जलेबी, समोसा, लौज, रबड़ी जैसी चीजें मंगाने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम पर ताला, काम आ रहा घर और गोदाम

देसी घी की मिठाई बनाने का दावा करने वाले कारोबारी गोदाम और अपने घरों पर ऑर्डर के मुताबिक माल तैयार करा रहे हैं। सराफा बाजार की एक देसी घी की मिठाई बनाने वाली दुकान सुबह होते ही खुल जाती है। दोपहर होने से पहले तक इस पर अच्छी-खासी भीड़ जुटती है। श्यामगंज में एक गली में देसी घी का गरम नाश्ता, इमरती, बालूशाही ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपलब्ध कराया कराई जाती है।

लॉकडाउन में मिठाई का कारोबार पूरी तरह प्रतिबंधित है। बुधवार को कुछ कारोबारी प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने गए थे, तब भी साफ कर दिया गया था कि शासन के निर्देश के बगैर अनुमति देना संभव नहीं। अगर कोई चोरी छुपे कारोबार कर रहा है तो वह अवैध है और उन पर पुलिस और प्रशासन के अफसर कार्रवाई कर सकते हैं।- डीआर मिश्रा, जिला अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed