{"_id":"6a1b412b3ed95848190bafae","slug":"bible-school-concludes-grand-finale-to-be-held-today-bareilly-news-c-4-bly1053-895332-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइबिल स्कूल संपन्न, आज होगा ग्रैंड फिनाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइबिल स्कूल संपन्न, आज होगा ग्रैंड फिनाले
Sun, 31 May 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 31 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च और मसीही कलीसिया चर्च का पांच दिवसीय अवकाशकालीन बाइबिल स्कूल कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसका ग्रैंड फिनाले रविवार शाम छह बजे मसीही कलीसिया चर्च के प्रांगण में होगा। कार्यक्रम में बाइबिल आधारित किरदारों पर लघु नाटिका प्रतियोगिता हुई। अतिथि वक्ता डोनाल्ड बी लाल का स्वागत सचिव अलका सैमुअल ने बैच लगाकर किया। सीनियर पास्टर संजय पॉल ने उन्हें पौधा भेंट किया। डोनाल्ड ने बच्चों को सच्चे और अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। समाप्ति दिवस पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को उपहार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक सीनियर पास्टर विलियम सैमुअल ने आभार व्यक्त किया। संयोजक अंशिका सैमुअल ने कार्यक्रम का संचालन किया। मीडिया प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि फिनाले में प्रथम विजेता अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन