{"_id":"6a42ccd9e41065d9a10c8f67","slug":"bhoomi-pujan-performed-for-a-modern-cowshed-in-the-cantonment-board-bareilly-news-c-4-bly1053-915183-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छावनी परिषद में आधुनिक गोशाला के लिए किया गया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छावनी परिषद में आधुनिक गोशाला के लिए किया गया भूमि पूजन
Tue, 30 Jun 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। छावनी परिषद की ओर से ठिरिया रोड स्थित गारबेज टू गोल्ड सेंटर के पास गोशाला के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया। करीब 7.5 एकड़ क्षेत्रफल में इस गोशाला का निर्माण होगा। वैज्ञानिक और आधुनिक सुविधाओं वाली यह गोशाला देश की किसी भी छावनी परिसर में अपनी तरह की पहली गोशाला होगी।
भूमि पूजन समारोह में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने 1.60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और उच्च नस्ल की 400 गायें उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आधुनिक गोशाला देश की अन्य सभी छावनियों के लिए मॉडल साबित होगी। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक संजीव अग्रवाल ने भी प्रयासों की सराहना की।
इस गोशाला की परिकल्पना बरेली छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने की। परिसर में सुव्यवस्थित गो-शेड के साथ ही स्वच्छ एवं हरित परिसर, जल संरक्षण प्रणाली, चारा भंडारण, प्रशासनिक भवन, पशु चिकित्सा सुविधाएं और पर्यावरण-अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।