{"_id":"68934369a151447ada0355b3","slug":"bhim-army-leader-files-report-after-making-objectionable-comment-on-jesus-christ-in-a-video-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वीडियो में यीशु मसीह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भीम आर्मी के नेता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वीडियो में यीशु मसीह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भीम आर्मी के नेता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 06 Aug 2025 05:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Aug 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रभु यीशु मसीह पर की गई अभद्र टिप्पणियों के वीडियो पर आक्रोश का माहौल है। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष समीर मैसी उर्फ सैम मैसी ने थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट कराई है। उन्होंने आरोप लगाय कि यह साजिश के तहत धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई है। एफआईआर में स्पष्ट किया है कि इसमें केवल ईसाई समाज ही नहीं, बल्कि मुस्लिम समुदाय पर टिप्पणी की गई है। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका है।
विज्ञापन
समीर मैसी ने बताया कि 29 जुलाई 2025 को जब वह इंस्टाग्राम पर सामान्य वीडियो देख रहे थे, तभी उनकी स्क्रीन पर ऐसे वीडियो आए, जिनमें यीशु मसीह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। समीर मैसी ने इसे बेहद अपमानजनक और धार्मिक भावना आहत करने वाला बताया है।
विज्ञापन
इन अकाउंट्स पर आरोप की होगी जांच
एफआईआर में जिन इंस्टाग्राम यूजर्स पर आरोप लगाए गए हैं, उनके नाम भी दिए हैं। आरोप है कि आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर इस तरह की और भी क्लिप्स शेयर कर धार्मिक सहिष्णुता पर हमला किया है। समीर ने अपनी शिकायत में तीन अपमानजनक वीडियो के स्क्रीनशॉट संलग्न किए हैं। साइबर सेल ने इनकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन