{"_id":"6ab58950eeaefcc9a30a2022","slug":"bharat-inter-college-students-won-medals-bareilly-news-c-346-1-ba11019-161928-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भारत इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भारत इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जीते पदक
विज्ञापन
भोजीपुरा। भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीतकर भोजीपुरा का नाम समूचे प्रदेश में रोशन किया है। प्रधानाचार्य डाॅ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की।
प्रदेश स्तर पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता में भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा में कक्षा दस में पढ़ने वाली छात्रा मन्तशा और कक्षा 11 की छात्रा अनामिका ने भाग लिया था। प्रधानाचार्य डा अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 400 मीटर रिले दौड़ में मन्तशा ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहां मन्तशा को रजत पदक से नवाजा गया। मन्तशा गांव घंघोरा पिपरिया की रहने वाली हैं। पिता शेर मोहम्मद राजमिस्त्री का काम करते हैं।
दूसरी छात्रा अनामिका ने 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय ने भारोत्तोलन एवं जूडो बालिका प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक जीता।
प्रधानाचार्य डा अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा छात्र/छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। खेलों में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं छिपी हैं।