फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhai Dooj: Sisters wish for longevity of brothers

भाई दूज: तिलक कर बहनों ने की भाइयों की दीर्घायु की कामना

Tue, 17 Nov 2020 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj: Sisters wish for longevity of brothers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली। यम द्वितीया पर भाई दूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। सुबह से बहनों ने निर्जल व्रत रखा। पुराणों की मानें तो यम द्वितीया के दिन बहनों के अंगूठे में अमृत का वास होता है। सुबह साढ़े नौ बजे घरों में भाइयों ने गोवर्धन पूजा पर अग्यारी आदि करके चित्रगुप्त महाराज की कलम दवात की पूजा की। इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट दिए। संवाद
विज्ञापन

इस बार ट्रेनों में नहीं रही भीड़

बरेली। भाई दूज पर पिछले साल ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी लेकिन इस बार काफी कम भीड़भाड़ रही। दरअसल साधारण टिकटों की बिक्री न होने से सभी ट्रेनों में यात्री कम थे। भाई दूज पर दिन में करीब चार ट्रेनें जंक्शन से गुजरी जिनमें सिर्फ रिजर्व यात्री ही थे। कई लोग जंक्शन पर इस उम्मीद में बिना टिकट पहुंचे कि टीटीई ट्रेन में ही उनका टिकट बना देंगे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed