फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhadpura Block tops the list in creating APAAR IDs; Majhgawan lags furthest behind.

Bareilly News: अपार आईडी बनाने में भदपुरा ब्लॉक अव्वल, मझगवां सबसे पीछे

Sat, 11 Jul 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bhadpura Block tops the list in creating APAAR IDs; Majhgawan lags furthest behind.
बरेली। जिले के सभी सरकारी, परिषदीय और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की विशिष्ट डिजिटल पहचान के लिए अपार आईडी कार्ड बनाने के कार्य की प्रगति की रिपोर्ट जारी की गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल सात लाख 34 हजार 179 विद्यार्थियों के सापेक्ष अब तक पांच लाख 10 हजार 263 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जा चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 69.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन

विभाग के लिए अभी भी दो लाख 23 हजार 916 लंबित आईडी एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इस कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों ने सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन




विभिन्न संवर्गों की बात करें तो परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। यहां कुल दो लाख आठ हजार 699 विद्यार्थियों में से एक लाख 76 हजार 271 की आईडी बनाई जा चुकी है। माध्यमिक शिक्षा के राजकीय विद्यालयों ने भी सराहनीय कार्य करते हुए 88.7 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विपरीत, निजी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां केवल 56.7 प्रतिशत ही काम हो सका है। ब्लॉकवार प्रगति पर नजर डालें तो भदपुरा ब्लॉक ने 81.7 प्रतिशत की उच्चतम प्रगति दर्ज कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। मझगवां ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब पाई गई है। यहां केवल 62 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो पाया है। आगामी दिनों में विशेष शिविर लगाकर इस कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed