फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beware of rumors! Everything is adequate stocks

अफवाहों से सावधान! हर चीज का पर्याप्त स्टाक है

Sat, 12 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 12 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Beware of rumors! Everything is adequate stocks
Beware of rumors! Everything is adequate stocks - फोटो : बरेली, अमर उजाला
गणेश जी को दूध पिलाने जैसी नमक संकट की अफवाह से शहर के तमाम खास-ओ-आम परेशान हैं। शाम ढलते है अखबार के दफ्तरों के फोन बजने लगे इधर ह्वाट्सएप ग्रुप पर तस्वीरें और अफवाहें शेयर होने लगी। प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेकर जहां पुलिस दस्ते दौड़ा कर दुकानों से भीड़ हटाई वहीं शहर के प्रबुद्ध लोग अपनी रणनीति बनाने लगे। शहर में प्रशासन के सक्रिय होते ही अफवाहबाज कस्बों में सक्रिय हुए तो वहां भी पुलिस को दौड़ा कर पकड़ा-धकड़ी की सिलसिला शुरू हुआ। करीब पांच घंटे में अफवाहबाजों ने कई क्विंटल नमक विकवा डाला।  
विज्ञापन

उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने आईजी से मिल कर इस समस्या पर विचार किया वहीं कम्पीटेंड के कार्यालय में शहर के कारोबारियों की बैठक में इस साजिश का जवाब देने की रणनीति बनी। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इसके पीछे कुछ सियासी लोग भी हैं जो बाजार में किसी तरह अफरातफरी मचा कर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। व्यापारी नेता देवेंद्र जोशी, शोभित सक्सेना, पंकज अग्रवाल, डीसी खंडेलवाल, विशाल मेहरोत्रा आदि ने कहा है कि लोग अफवाहाें पर ध्यान न दें। किसी तरह की कोई कमी नहीं है। व्यापार मंडल हर तरह की मदद करेगा।  
विज्ञापन


बीएल एग्रो पुराने नोट लेकर बेचेगा सामान
अगर आपके पास खाद्यान्न आदि खरीदने के लिए छोटे नोट नहीं है तो इसके लिए परेशान न हो। शनिवार से परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो परिसर में एक हजार और 500 के नोटों पर ही खाद्य वस्तुएं तथा अन्य सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और बीएल एग्रो के एमडी घनश्याम खंडेलवाल ने कहा है कि वैध करेंसी की किल्लत पर लोग परेशान न हो। शनिवार से परसाखेड़ा में खाद्य तेल, आटा, चीनी, नमक आदि थोक कीमतों से भी कम दरों पर आम ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्बन हाट परिसर में भी काउंटर खोलने की तैयारी है। इस बारे में जिला प्रशासन से आग्रह किया जाएगा।

साजिश का जवाब देंगे चाहे पुराने नोट लेने पड़े
शहर के उद्यमी कंपीटेंट ग्रुप के राजू खंडेलवाल का कहना है कि ऐसा लगता है कि कुछ लोग बाजार में अव्यवस्था फैलाने के लिए साजिशन अफवाहें फैला रहे हैं, ऐसे लोगों को करारा जवाब देने के लिए शहर के लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शहर के कारोबारी यहां हर चीज का पूरा स्टाक पर्याप्त बता रहे हैं। अगर लोगों को छोटे और नए नोट नहीं मिल पाए तो कंपीटेंट ग्रुप जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए काउंटर खोलेगा और जिन लोगों के पास पुराने नोट हैं उन्हें भी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वह सभी व्यापारियों से बात कर रहे हैं।

अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल
बरेली।
जिलाधिकारी पंकज यादव एवं एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा है कि अफ वाह में आकर नमक व अन्य खाद्य पदार्थों को ज्यादा खरीद कर जमा न करें। उन्होंने नमक तथा अन्य खाद्य सामग्री की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों का वीडियो मांगा है, जिसके आधार पर ब्लैक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दोनों अफसरों ने संयुक्त रूप से कहा है कि यह आवश्यक है कि हम अफवाह में न आकर जमाखोरी कतई न करें। यदि जांच होने पर यह पाया जाता है कि किसी भी व्यक्ति या दुकानदार या व्यापारी ने नमक या अन्य खाद्य पदार्थों की जमाखोरी की है तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले के सभी एसडीएम व एसीएम को बाजार में निकाल दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी भी राउंड पर हैं। समस्त पुलिस अधिकारियों को भी अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अफ वाह फैलाने वालों व जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अफवाहबाजों के सूत्र तलाशेंगे
शहर और देहात में कुछ खास दुकानों पर ही इन अफवाहों का असर हुआ। पुलिस ने फिलहाल तो अलग-अलग स्थानों से कुछ लोगों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया है लेकिन अब इस बात की जांच की जा रही है कि अलग-अलग स्थानों पर अफवाह फैलाने वाले प्रमुख लोग कौन थे। अब तक एक बात साफ हुई है कि सबसे पहले ऐसी अफवाह बदायूं में शुक्रवार दोपहर को ही फैलाई गई थी। इसके बाद बरेली जिले में इसका असर हुआ। कुछ देर बाद ही मुराबाद, मेरठ और आगरा मंडल से भी खबरें आने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed