फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beware of cyber fraudsters, there is no provision for providing OTP or bank details in SIR.

Bareilly News: साइबर ठगों से रहें सावधान, एसआईआर में ओटीपी या बैंक विवरण देने का नहीं है प्रावधान

Thu, 06 Nov 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Beware of cyber fraudsters, there is no provision for providing OTP or bank details in SIR.
बरेली। जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत हो चुकी है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। ऐसे अवसरों पर अक्सर साइबर ठग आमजन को शिकार बना लेते हैं। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी को भी ओटीपी, पासवर्ड या अपने बैंक खाते से संबंधित विवरण की जानकारी न दें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ मैन्युअल फॉर्म भरवाएंगे। वह जब मतदाता के पास जाएंगे तो किसी किस्म की ऑनलाइन औपचारिकता नहीं कराएंगे और न कॉल करेंगे। किसी तरह का कोई ओटीपी या पासवर्ड भी बीएलओ नहीं मांगेंगे। किसी भी मतदाता को अपने बैंक खाते के नंबर या उससे संबंधित कोई विवरण भी नहीं देना है।
विज्ञापन

कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी से बचें। इससे संबंधित कोई भी कॉल आए तो तत्काल अपने नजदीकी थाने की पुलिस को सूचना दें। इस संबंध में यदि किसी मतदाता को किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो बीएलओ या अपने तहसील के उप जिलाधिकारी से संपर्क करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह तीन फॉर्म भरने का भी मौका
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता को फॉर्म 6 घोषणापत्र भरना होगा। सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरना होगा। नाम में सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म 8 मतदाता को स्वयं भरना होगा। इसके अलावा मतदाता चाहें तो उक्त तीनों फॉर्म चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी भर सकते हैं।
----
गणना प्रपत्र में देनी होगी यह सूचनाएं
जन्मतिथि, आधार संख्या (वैकल्पिक), मोबाइल नंबर, पिता या अभिभावक का नाम व उनका एपिक नंबर यदि उपलब्ध हो, माता का नाम व उनका एपिक नंबर यदि उपलब्ध हो, पति या पत्नी का नाम यदि लागू हो व उनका एपिक नंबर यदि उपलब्ध हो। इसके अलावा 2003 की सूची में दर्ज रिश्तेदार मतदाता का नाम व उनका एपिक नंबर यदि उपलब्ध हो, उनसे संबंध, जिला, राज्य या विधानसभा क्षेत्र का नाम, क्रम संख्या और भाग संख्या।
---
मतदाताओं व बीएलओ को बांटे गणना प्रपत्र
बरेली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव-कस्बों में जाकर खुद मतदाताओं और बीएलओ को गणना प्रपत्र बांटे। लोगों को अभियान के प्रति जागरूक भी किया है। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बरेली कैंट क्षेत्र के बूथ-45 पर पहुंचकर बीएलओ और मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे हैं। अन्य तहसीलों में भी बीएलओ और मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे। संवाद
--
राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
बरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि निर्वाचक नामावलियों का गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और कोई भी अपात्र सूची में न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा। कहा कि राजनीतिक दल सहभागिता बढ़ाएं। बूथ लेवल एजेंट को नियुक्त करें। प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। संवाद
--
36 बीएलओ का वेतन रोका, एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
बरेली। जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) न करने वाले 36 बीएलओ का वेतन रोक दिया है। इनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कही है। यह सभी बीएलओ नगर विधान सभा (124) क्षेत्र के बूथों के हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए अभियान चार नवंबर से चल रहा है। बीएलओ की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। गणना प्रपत्र भी बांटे जा रहे हैं। इसके बाद भी नगर क्षेत्र के 36 बूथों के बीएलओ की सक्रियता अभी तक शून्य है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इन लोगों ने मैपिंग के कार्य में लापरवाही बरती है। इसमें बीएलओ दुर्गेश कुमारी, तसलीम, अनवर हुसैन, अमित कुमार, अजय पाल सिंह, संदीप मिश्र, कविता तिवारी, अजय प्रकाश, नौशबा आजमी, इफ्फत महमूद, अभिषेक, तनु जैन, गंगा देव, कादंबरी सक्सेना हैं। रिशु सोनी, प्रिया सक्सेना, वंदना प्रजापति, महेंद्र कनौजिया, सरिता अर्पण, उदित वर्मा, फैजान उर रहमान, शाइस्ता साबिर, फैजिया, धीरेंद्र, दीप्ति राठौर, आरती गंगवार, प्रांकुर, नीलम, संजीव, भानु प्रताप का नाम भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed