फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEO summoned who issued order to procure fodder in Bareilly

UP News: बरेली में शिक्षकों को भूसा जुटाने का आदेश देने वाले बीईओ पर गिरी गाज, छिनी कुर्सी, नोटिस जारी

Fri, 29 May 2026 04:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 29 May 2026 04:54 PM IST
सार

बरेली में शिक्षकों को 46 किलो भूसा जुटाने का आदेश जारी करने वाले नवाबगंज बीईओ पर गाज गिर गई है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा है। 

विज्ञापन
BEO summoned who issued order to procure fodder in Bareilly
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शिक्षकों के लिए भूसा जुटाने का आदेश जारी करने वाले नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सत्यदेव को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही, बीएसए डॉ. विनीता ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसादान अभियान चलाया जा रहा है। 20 मई को पत्र जारी कर नवाबगंज बीईओ को अपने स्तर से 100 क्विंटल भूसादान कराने और क्षेत्र के नागरिकों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


बीईओ ने इस पत्र का अनुपालन करने के बजाय अपने स्तर से ब्लॉक के सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से 46-46 किलो भूसा उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया था। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षकों और शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इससे जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादास्पद आदेश किया गया निरस्त 
इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने खंड शिक्षा अधिकारी को अपने विवादास्पद आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया था। तब आनन-फानन में आदेश को रद्द किया गया। अब बीईओ पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बीएसए ने बताया कि बीईओ से पुराने आदेश के सापेक्ष अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की गई है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग का अधिकारी होने के बावजूद नवाबगंज के बीईओ ने पत्र में जो भाषा इस्तेमाल की, वह ठीक नहीं। बीईओ पर बीएसए ने विभागीय कार्रवाई की है। बीएसए की तरफ से जो पत्र जारी किया गया था, उसमें किसी तरह की गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed