{"_id":"664be474b019ce20b4034257","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-at-four-centers-bareilly-news-c-123-1-sbly1001-119029-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में चार केंद्रों पर होगा बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में चार केंद्रों पर होगा बीएड की प्रवेश परीक्षा
Tue, 21 May 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बीएड की प्रवेश परीक्षा नौ जून को होनी है। इसके लिए चार सेंटरों के नाम चयन के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को भेजे गए हैं। वहां से नाम चयनित होने के बाद इन सेंटरों को फाइनल कर दिया जाएगा। यहां पर करीब दो हजार छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से इस बार बीएड में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी के निगरानी में होगी। उत्तर पुस्तिका की तीन प्रतियां होंगी। एक प्रति परीक्षार्थी ले जा सकेंगे। एक प्रति कोषागार में जमा होगी, जबकि मूल प्रति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम लेकर जाएगी।
इन कॉलेजों का नाम भेजा गया
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की सूची मांगी गई थी। इसके लिए श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज और राजकीय डिग्री कॉलेज का नाम भेजा गया है। जिले में करीब दो हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विभाग की ओर से तैयारी अंतिम चरण में है। साथ ही इस सूची पर अनुमति मिलने पर सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को अवगत करा दिया जाएगा।