फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bed

बीएड : गरीब सवर्णों को मिल सकता है आरक्षण

Fri, 12 Jul 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bed
बरेली। बीएड में गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। व्हाट्सएप पर शासन का एक आदेश वायरल हो रहा है, लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय अधिकृत आदेश का इंतजार कर रहा है। अगर यह आदेश लागू हुआ तो गरीब सवर्णों के लिए बीएड में करीब बीस हजार सीटें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। जिसमें पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए। करीब सवा दो लाख सीटों में अब तक एक लाख 95 हजार के आसपास सीटें भरी जा चुकी हैं। बीएड में गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की प्रक्रिया के दौरान शासन से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, जिसके चलते बीएड कॉलेजों में न तो सीटें बढ़ीं और न ही इसे लागू किया गया। अब फिर से बीएड में भी सवर्ण आरक्षण लागू होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। व्हाट्सएप पर वायरल एक आदेश में शासन द्वारा इसे लागू करने की बात कही जा रही है। मगर एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन) से अब तक कोई आदेश न होने के चलते अनिश्चय की स्थिति भी है। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि अगर सवर्ण आरक्षण लागू हुआ तो करीब 20 हजार सीटें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


‘व्हाट्सएप पर शासन का एक आदेश वायरल हो रहा है, लेकिन अभी कोई अधिकृत आदेश नहीं आया है। अगर आदेश आएगा तो हमें इसे लागू करने में कोई आपत्ति नहीं, हम तैयार हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. अनिल शुक्ल, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed