{"_id":"6488de52135de0b299061fa9","slug":"become-a-great-donor-today-save-the-lives-of-unknown-people-by-donating-blood-bareilly-news-c-4-bly1005-181714-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज बनें महादानी... रक्तदान कर बचाएं अनजान लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज बनें महादानी... रक्तदान कर बचाएं अनजान लोगों की जान
विज्ञापन
बरेली। रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो और इसे जारी रखो। इसी थीम के साथ बुधवार को पूरी दुनिया में विश्व रक्तदाता दिवस आयोजित होगा। अनजान को रक्त से नवजीवन मिल सके, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
अमर उजाला कार्यालय परिसर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश कुमार करेंगे। विशिष्ट अतिथि एसएसपी प्रभाकर चौधरी रहेंगे।
शिविर में पुलिस, शिक्षक, विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, इनरव्हील क्लब सहित विभिन्न सामाजिक व खेल संगठन समेत शहरवासी रक्तदान के लिए पहुंचेंगे। प्रत्येक महादानी को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
रक्तदान के फायदे
- रक्तचाप, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, मलेरिया आदि की निशुल्क जांच।
- बोनमैरो बनने की दर बढ़ती है, खून के थक्के बनने की आशंका से निजात।
- नियमित रक्तदान से पांच फीसदी कम होता है हार्ट अटैक का खतरा।
- कम होती है त्वचा पर झुर्रियां, घटता है वजन, बढ़ती है चेहरे पर चमक।
--
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- 18 से 60 साल तक की उम्र के स्वस्थ लोग।
- जिनका हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम डेसीलीटर या अधिक हो।
- 45 किलो से अधिक वजन के महिला-पुरुष।
- डायबिटिक लोग जिन्हें इंसुलिन की जरूरत न हो।
ये संगठन करेंगे रक्तदान- एनसीसी गर्ल्स बटालियन
- इंडो बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन
- जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन
- बरेली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन
- स्वैच्छिक रक्तदाता संगठन बरेली
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
- समाजवादी छात्र सभा
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक बरेली कॉलेज व अन्य
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए करेंगे रक्तदान
बरेली। सृजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हुई बैठक में संस्था के सदस्यों ने रक्तदान का संकल्प लिया। संगठन की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगाया जा रहा है। 18 से 65 साल तक के लोग शिविर में रक्तदान कर सकते हैं। संवाद