फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   beaten by some unknown to man

सुभाषनगर में सरेआम युवक को घेरकर पीटने का वीडियो वायरल

Sun, 19 Jul 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
beaten by some unknown to man
बरेली। सुभाषनगर के मेन बाजार में शुक्रवार को सरेआम कुछ दबंगों ने एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई की। शनिवार को पिटाई का वीडियो वायरल हुआ जिसमें दबंगों से मार खा रहा एक युवक लहुलुहान हालत में बचकर भागने की कोशिश करता नजर आ रहा है। पास ही पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने की भी आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाषनगर में बाजपेयी ढाल के पास शुक्रवार शाम कुछ दबंगों ने एक युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा। इलाके के कालीचरण मार्ग पर रहने वाले पीड़ित शिवशंकर के मुताबिक शाम को उन्होंने बाजार में एक युवक से रास्ते में खड़ी अपनी बाइक हटाने को कहा था। इसी बात पर विवेक, नितिन, शनि समेत एक अज्ञात युवक ने उन्हें घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरेआम इस पिटाई का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में लहुलुहान शिवशंकर को दबंग बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। वह भागने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दबंग उन्हें नहीं छोड़ रहे। वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा तो सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed