{"_id":"588654304f1c1beb37cf3b50","slug":"be-a-singing-and-comedy-superstar-from-super-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर टैलेंट से बनिए सिंगिंग और कॉमेडी के सुपर स्टार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर टैलेंट से बनिए सिंगिंग और कॉमेडी के सुपर स्टार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Be a singing and comedy superstar from Super Talent
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर ही नहीं बल्कि गांव और कस्बों की प्रतिभाओं को मंच पर लाने के लिए अमर उजाला सुपर टैलेंट आपको एक बार फिर मौका देगा। गायन और कॉमेडी का हुनर रखते हैं तो सुपर टैलेंट का ऑडिशन आपके लिए ही है। 27 जनवरी को सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला परिसर में कार्यक्रम होगा। पिछले साल जिन प्रतिभागियाें ने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वह इस ऑडिशन में शामिल नहीं हो सकते हैं। सिर्फ नए प्रतिभागी ही इस ऑडिशन में शामिल होंगे। ऑडिशन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
यूपी और उत्तराखंड के छोटे कस्बाें में रहते हैं या फिर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के सुदूर इलाके में। सिंगिंग और स्टैंड अप कॉमेडी कने वाले इसमें भाग ले सकते हैं। दोनों प्रतियोगिताआें में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियाें को 50, 25 और 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेताओं की प्रतिभा को घर- घर पहुंचाने के लिए विशेष एलबम भी लांच करेंगे। प्रतिभागिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम उम्र 12 वर्ष होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन शुल्क महज 500 रुपए है। जिसे आडिशन के वक्त अमर उजाला के स्टैंड पर ही देना होगा। अधिक जानकारी के लिए 9761555203 पर संपर्क कर सकते हैं।