{"_id":"60df6b828ebc3e72d925b6a5","slug":"bdc-member-received-from-ssp-i-was-not-kidnapped-bareilly-news-bly4517579160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी से मिली बीडीसी सदस्य बोली- मेरा अपहरण नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी से मिली बीडीसी सदस्य बोली- मेरा अपहरण नहीं हुआ
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा गंगवार के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचीं बीडीसी सदस्य अनारकली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ पहुंची पुलिस ऑफिस, कहा- मेरे पति दबाव में
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज के गांव हिमकरा की जिस बीडीसी सदस्य अनारकली के पति ने थाने में उसके अपहरण की शिकायत की थी, वह शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। एसएसपी को उसने बताया कि एक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की धमकियों से उसके पति दबाव में हैं। उसका अपहरण नहीं हुआ है।
अनारकली ने एसएसपी को दिए लिखित पत्र देकर बताया कि 30 जून को एक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के समर्थक उनके पति सुरेश चंद्र को जबरन घर से उठा ले गए थे और उनका वोट न दिलाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने थाना नवाबगंज में इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उनके पति पर दबाव बनाकर उन्हें थाने भेज दिया जहां उन्होंने अपना अपहरण होने की बात तो खारिज कर दी, उल्टे दूसरे प्रत्याशी पर उनके अपहरण का आरोप लगाकर शिकायत कर दी। एसएसपी ने नवाबगंज पुलिस को मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।